नयी दिल्ली, चार जून (भाषा) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद मनोज झा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संवाददाता सम्मेलन के लिए ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ को एक सिफारिश पत्र लिखा था, लेकिन ‘वैचारिक स्पष्टता के अभाव’ वाले इस आंदोलन से उनका कोई संबंध नहीं है।
झा ने कहा कि उन्होंने बुधवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के अधिकारियों को एक पत्र लिख कर अनुरोध किया था कि सौरभ दास, जो कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मुख्य प्रवक्ता हैं, को संवाददाता सम्मेलन के लिए जगह उपलब्ध कराई जाए।
दास ने कहा कि उन्होंने झा से संपर्क किया था क्योंकि इस तरह की सिफारिश केवल एक सांसद ही कर सकता है।
यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब इस बात को लेकर काफी उत्सुकता है कि क्या सीजेपी, जो छह जून को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू करने की योजना बना रही है, को विपक्ष से कोई राजनीतिक समर्थन मिल रहा है या नहीं।
भाषा तान्या सुभाष
सुभाष