Reported By: Shailendra Singh
,Bhopal Water Crisis / Image Source : AI generated
भोपाल : Bhopal Water Crisis : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के निवासी इन दिनों भारी जल संकट से जूझ रहे हैं। शहर की मुख्य कोलार पाइपलाइन में डैमेज होने के कारण पेयजल की सप्लाई पूरी तरह से प्रभावित हो रही है। पिछले चार दिनों से पाइपलाइन डैमेज पड़ी हुई है, जिसके चलते राजधानी के कई इलाकों में पानी की हाहाकार मची हुई है और लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।
पानी की सप्लाई ठप होने के कारण लोग अब पानी के वैकल्पिक स्रोतों पर निर्भर हो गए हैं। Kolar Pipeline Damage Bhopal राजधानीवासी अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकारी दफ्तरों और हैंडपंपों से पानी लाने को मजबूर हैं। इसके चलते शहर के हैंडपंपों पर पानी भरने के लिए लोगों की लंबी-लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। पानी के लिए मची इस मारामारी के बीच जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Bhopal Municipal Corporation Tanker हालाँकि, भोपाल नगर निगम ने दावा किया था कि प्रभावित इलाकों में टैंकरों के माध्यम से पानी की सप्लाई की जाएगी, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। निगम के दावों के विपरीत पर्याप्त मात्रा में टैंकरों से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। प्रशासन के ढीले रवैये और पानी की कमी के कारण स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।