Kapurthala Jail Violence : जेल में मचा हाहाकार! बैरक तोड़कर आपस में भिड़े कैदी, आगजनी के बाद बाहर लगी एंबुलेंस की कतार, देखें वीडियो

पंजाब की कपूरथला जेल में शनिवार रात कैदियों और विचाराधीन कैदियों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि कैदियों ने बैरक की दीवारें तोड़ दीं और जेल में आग लगाने की कोशिश की। पुलिस पर हमले और गोली चलने के आरोपों के बीच पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी पुलिस बल और कई एंबुलेंस तैनात की गईं।

Kapurthala Jail Violence : जेल में मचा हाहाकार! बैरक तोड़कर आपस में भिड़े कैदी, आगजनी के बाद बाहर लगी एंबुलेंस की कतार, देखें वीडियो

Kapurthala Jail Violence / Credit : X

Modified Date: May 24, 2026 / 10:57 am IST
Published Date: May 24, 2026 9:53 am IST
HIGHLIGHTS
  • कपूरथला जेल में कैदियों के बीच हिंसक झड़प से मचा बवाल
  • कैदियों ने बैरक तोड़ी और आग लगाने की कोशिश की
  • पुलिस पर हमले और गोली चलने के आरोपों से बढ़ा तनाव

कपूरथला: Kapurthala Jail Violence पंजाब की कपूरथला जेल में शनिवार रात करीब 8:30 बजे कैदियों के बीच हिंसक झड़प हो गई। एक कैदी से हुई मामूली कहासुनी के बाद कैदी और विचाराधीन कैदी आपस में भिड़ गए, जिससे पूरे जेल परिसर में भारी बवाल मच गया। कैदियों ने जेल के एक हिस्से में आग लगाने की कोशिश की। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालत काबू में करते हुए आगे की जाँच शुरू कर दी है।

पुलिस पर कैदियों ने किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार हिंसा पर उतारू कैदियों ने बैरक नंबर 4 की दीवारें तोड़ दीं और जेल के एक हिस्से में आग लगाने की कोशिश की। Jalandhar Range DIG Statement जब पुलिस ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया, तो कैदियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस बीच कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें कैदी आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस ने उन पर गोलियां चलाई हैं और एक साथी को गोली लगी है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

5-6 एंबुलेंस जेल के बहार

बता दें की जेल के बाहर 5-6 एंबुलेंस खड़ी हैं, जिससे कई लोगों के घायल होने की आशंका है।घटना की जानकारी मिलते ही कपूरथला के एसएसपी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। देर रात जालंधर रेंज के डीआईजी ने बयान जारी कर बताया कि स्थिति अब पूरी तरह काबू में है और जेल के अंदर हुई इस सुरक्षा चूक की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.