कर्नाटक का रण, 222 सीटों पर मतदान, दो सीटों पर चुनाव रद्द

कर्नाटक का रण, 222 सीटों पर मतदान, दो सीटों पर चुनाव रद्द

कर्नाटक का रण, 222 सीटों पर मतदान, दो सीटों पर चुनाव रद्द
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: May 12, 2018 3:41 am IST

बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा के 224 सीटों में से 222 सीटों पर मतदान जारी है। 2 सीटों पर मतदान स्थगित किया गया है। बेगलुरू की आरआर नगर सीट में फर्जी वोटर आईडी कार्ड बरामद होने के चलते इस पर वोटिंग रद्द कर दी गई है। 28 मई को इस सीट पर मतदान होगा और 31 मई को वोटों की गिनती की जाएगी। वहीं एक सीट पर बीजेपी उम्मीदवार के निधन के कारण चुनाव रद्द कर दिया गया था। 

हुबली के बूथ नंबर 108 के ईवीएम मशीन में खराबी के कारण थोड़ी देर मतदान प्रभावित रही। बूथ पर दूसरी मशीन लगाई गई। 

पोलिंग बूथ पर सुबह से लोगों की भीड़ देखी जा रही है। आम लोगों के साथ विधायक और सांसदों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बीजेपी सांसद राजीव चंद्रशेखर ने कोरमंगला में वोटिंग की।

बीजेपी उम्मीदवार श्रीरामालु ने वोटिंग से पहले गौपूजा किया। श्रीरामालु सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ बादामी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 

वहीं बीजेपी के सीएम उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने वोटिंग से पहले घर में पूजा-अर्चना की। शिकारपुर में मतदान कर येदियुरप्पा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

येदियुरप्पा ने लोगों से बीजेपी को जिताने की अपील कर कहा कि कांग्रेस से त्रस्त कर्नाटक के लोगों को एक अच्छी सरकार मिलेगी। 

केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने पुत्तुर में वोटिंग कर लोगों को बीजेपी के पक्ष में वोटिंग करने की अपील की। कर्नाट के करीब 5 करोड़ वोटर्स अपने मताधिकर का प्रयोग कर 2600 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। 

 

वेब डेस्क, IBC24

 

 


लेखक के बारे में