कर्नाटक के पशुपालन मंत्री कोविड-19 से पीड़ित
कर्नाटक के पशुपालन मंत्री कोविड-19 से पीड़ित
बेंगलुरु, 10 सितंबर (भाषा) कर्नाटक के पशुपालन मंत्री प्रभु चव्हाण कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
मंत्री के वाहन चालक, सुरक्षाकर्मी और निजी सहायक के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद चव्हाण ने बुधवार को अपनी जांच करवाई।
अधिकारियों ने बताया कि चव्हाण घर पर पृथक-वास में हैं।
मंत्री के कार्यालय की ओर से अनुरोध किया गया है कि जो भी हाल के दिनों में उनके संपर्क में आए हैं, वे एहतियात बरतें और अपनी जांच करवा लें।
भाषा
मानसी शाहिद
शाहिद

Facebook


