Karnataka Assembly Elections : एक-दो दिनों में जारी हो सकती है कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची, पहली लिस्ट में इतने उम्मीदवारों का होगा नाम

Ads

Karnataka Assembly Elections : Congress candidates list may be released in a day or two

  •  
  • Publish Date - March 22, 2023 / 03:52 PM IST,
    Updated On - April 13, 2023 / 11:32 AM IST

Karnataka Exit Poll

 

बेंगलुरु : कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार ने बुधवार को कहा कि राज्य विधानसभा के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची एक-दो दिन में जारी की जा सकती है। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष ने कहा कि शुरुआती योजना बुधवार को सूची जारी करने की थी लेकिन उसे टाल दिया गया है।

Read More : समलैंगिक यौन संबंध बनाने वालों को मिलेगी मौत की सजा, यहां संसद में पारित हुआ कानून 

शिवकुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने उम्मीदवारों की सूची आज जारी करने के बारे में सोचा था। हमारे महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला यहां हैं और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उगादि मनाने यहां आए हुए हैं। इसे (सूची) एक-दो दिन में जारी किया जाएगा।’’

Read More : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के बीच आई हैरान करने वाली खबर, संन्यास ले सकते हैं ये दिग्गज भारतीय प्लेयर  

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, करीब 120 नामों की पहली सूची संभवत: बृहस्पतिवार दोपहर को जारी होगी। सूत्रों ने बताया कि पहली सूची में निवर्तमान विधायकों और उन सीटों के लिए नाम होंगे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उम्मीदवारों का बहुत कम विरोध किया जा रहा है और जीत की संभावना ज्यादा है।