कर्नाटक के शिक्षामंत्री बी सी नागेश कोरोना वायरस से संक्रमित

कर्नाटक के शिक्षामंत्री बी सी नागेश कोरोना वायरस से संक्रमित

कर्नाटक के शिक्षामंत्री बी सी नागेश कोरोना वायरस से संक्रमित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: January 1, 2022 7:57 pm IST

बेंगलुरु, एक जनवरी (भाषा) कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बी सी नागेश ने शनिवार को बताया कि जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और उन्हें हल्के लक्षण हैं।

मंत्री ने बताया कि वह पृथकवास में है और सभी एहतियाती उपाय अपना रहे हैं।

नागेश ने ट्वीट किया, ‘‘आज मेरी कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई और मुझमें हल्के लक्षण है। मैंने खुद को पृथक कर लिया है और सभी एहतियात बरत रहा हूं और दवाएं ले रहा हूं। मैं संपर्क में आए लोगों से यथाशीघ्र जांच कराने का अनुरोध करता हूं।’’

गौरतलब है कि कर्नाटक में गत कुछ दिनों से कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हुई है।

भाषा धीरज दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में