कर्नाटक: ऑनलाइन गेमिंग में पैसे हारने के बाद मेडिकल के छात्र ने छात्रावास में आत्महत्या की

Ads

कर्नाटक: ऑनलाइन गेमिंग में पैसे हारने के बाद मेडिकल के छात्र ने छात्रावास में आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - March 25, 2026 / 12:42 AM IST,
    Updated On - March 25, 2026 / 12:42 AM IST

बीदर (कर्नाटक), 24 मार्च (भाषा) कर्नाटक के बीदर जिले में स्थित ‘बीदर आयुर्विज्ञान संस्थान’ के छात्रावास में 21 वर्षीय एक मेडिकल छात्र अपने कमरे में मृत पाया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान अनिशकार चौहान के तौर पर की गयी है जो कलबुर्गी का रहने वाला था।

पुलिस ने बताया कि ऑनलाइन गेमिंग में 80,000 रुपये गंवाने के बाद वित्तीय दबाव से परेशान होकर उसने सोमवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधीक्षक (बीदर) प्रदीप गुंटी ने बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञों और मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने निरीक्षण किया, जिसके बाद चिकित्सकों ने पुष्टि की कि उसने आत्महत्या की है।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन