Train Accident In Pakistan/Image Credit: IBC24.in
Train Accident In Pakistan: लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक ट्रेन के सात डिब्बे पटरी से उतर जाने के कारण कम से कम 25 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंगलवार देर रात लाहौर से लगभग 400 किलोमीटर दूर लोधरान में हुई घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने प्रभावित पटरी पर यातायात निलंबित कर दिया। (Train Accident In Pakistan) रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने कहा कि लोधरान में तेजगाम एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के पीछे मानवीय त्रुटि और कुछ यांत्रिक खराबी ही सबसे संभावित कारण हैं।
लोधरान के उपायुक्त अब्दुल हाफ़िज के अनुसार, कराची जाने वाली तेज़गाम एक्सप्रेस मंगलवार शाम को लाहौर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी। उन्होंने बताया, “ट्रेन बहावलपुर-लोधरान खंड पर आदम वाहन रेलवे स्टेशन के पास रात 9:30 बजे पटरी से उतर गई।” उपायुक्त ने बताया, “सात बोगियां पटरी से उतर गईं, जिनमें कुछ यात्री फंस गए। (Train Accident In Pakistan) लगभग 25 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। हालांकि, किसी की जान नहीं गई है।”
STORY | 25 injured as train derails in Pak’s Punjab province
At least 25 people were injured when seven coaches of a train derailed in Punjab province of Pakistan, officials said on Wednesday.
READ: https://t.co/xGbaAlxnYg pic.twitter.com/NlT18Yccpy
— Press Trust of India (@PTI_News) March 25, 2026
Train Accident In Pakistan: उन्होंने बताया कि पंजाब आपातकालीन विभाग के बचाव दल 1122 ने फंसे हुए यात्रियों को बचाया और उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। रेलवे अधिकारी ने बताया कि डिब्बों के बीच लगे कपलर के टूटने से ट्रेन पटरी से उतर गई, जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। उन्होंने बताया कि ट्रेन के दो हिस्सों में बंटने के कारण इंजन से जुड़े सात डिब्बे पटरी से उतर गए। (Train Accident In Pakistan) अधिकारी ने बताया कि प्रभावित पटरी पर रेल यातायात निलंबित कर दिया गया है।
इन्हे भी पढ़ें:-