Fake Call Center Raipur: रायपुर के जालसाजों के निशाने पर अब अमेरिकी नागरिक, आधी रात फोन घुमाकर करते थे ऐसा काम, इतने लोग चढ़े पुलिस के हत्थे

Ads

Police busted fake call centre in Raipur

  • Reported By: Sandeep Shukla

    ,
  •  
  • Publish Date - March 25, 2026 / 05:23 PM IST,
    Updated On - March 26, 2026 / 12:20 AM IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर में फेक कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 25 आरोपी गिरफ्तार
  • अमेरिकन नागरिकों को निशाना बनाकर की जा रही थी ठगी
  • फाइनेंस कंपनी की आड़ में चल रहा था अंतरराष्ट्रीय ठगी का नेटवर्क

रायपुरः Fake Call Center Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में क्राइम ब्रांच ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। फाइनेंस कंपनी की आड़ में संचालित किए जा रहे एक कॉल सेंटर पर छापेमारी कर पुलिस ने 25 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया है। fake call centre in Raipur

Fake Call Center Raipur: जानकारी के अनुसार यह कॉल सेंटर गंज थाना क्षेत्र के पास स्थित पिथलिया कॉम्प्लेक्स की तीसरी और चौथी मंजिल में चल रहा था। आरोपी रात के समय कॉल सेंटर ऑपरेट करते थे और अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाकर ठगी को अंजाम देते थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को फाइनेंस कंपनी का प्रतिनिधि बताकर विदेशी नागरिकों को झांसे में लेते थे और उनसे बड़ी रकम वसूलते थे। यह पूरा नेटवर्क सुनियोजित तरीके से संचालित किया जा रहा था।

कई संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद (Fake call centre in Raipur)

क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई को अब तक की सबसे बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिसमें एक साथ बड़ी संख्या में आरोपियों को पकड़ा गया है। पुलिस को मौके से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और संदिग्ध दस्तावेज भी मिले हैं, जिनकी जांच जारी है। इस पूरे मामले के एक्सक्लूसिव वीडियो केवल IBC24 के पास उपलब्ध हैं, जिनमें कार्रवाई की पूरी तस्वीर सामने आई है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर इस अंतरराष्ट्रीय ठगी गिरोह के अन्य नेटवर्क और कनेक्शन की जांच में जुटी हुई है।

इन्हें भी पढ़ें:-

रायपुर में पकड़ा गया फेक कॉल सेंटर क्या करता था?

यह कॉल सेंटर फाइनेंस कंपनी की आड़ में अमेरिकी नागरिकों को फोन कर ठगी करता था और उनसे पैसे वसूलता था।

इस मामले में कितने आरोपी गिरफ्तार हुए हैं?

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में 25 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

कॉल सेंटर कहां संचालित हो रहा था?

यह कॉल सेंटर गंज थाना क्षेत्र के पास पिथलिया कॉम्प्लेक्स की तीसरी और चौथी मंजिल में चल रहा था।

आरोपी किस तरह लोगों को ठगते थे?

आरोपी खुद को फाइनेंस कंपनी का प्रतिनिधि बताकर विदेशी नागरिकों को झांसे में लेते थे और उनसे रकम ऐंठते थे।

पुलिस को मौके से क्या मिला है?

छापेमारी के दौरान पुलिस को कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं, जिनकी जांच जारी है।