(BHIM App New Feature / Image Credit: Paytm)
BHIM App New Feature: अगर आप अपना UPI पिन अक्सर भूल जाते हैं या बार-बार पिन डालने की परेशानी होती है, तो अब आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं। BHIM ऐप में एक नया और बेहद सुविधाजनक बायोमेट्रिक फीचर पेश किया है, जिससे आप सिर्फ फिंगरप्रिंट या फेस लॉक से 5,000 रुपये तक का पेमेंट कर सकते हैं। यह सुविधा छोटे ट्रांजैक्शन को और भी तेज और आसान बनाने के लिए लाया गया है।
अब यूजर्स 5,000 रुपये तक का UPI पेमेंट बिना पिन डाले कर सकते हैं। पेमेंट करते समय आपको सिर्फ अपने फोन का फिंगरप्रिंट या फेस रिकॉग्निशन इस्तेमाल करना होगा। इससे ट्रांजैक्शन प्रक्रिया पहले से ज्यादा तेज होती है और बार-बार पिन डालने की जरूरत खत्म हो जाती है। यह खासकर छोटे पेमेंट्स के लिए बहुत सुविधाजनक साबित होगा, जैसे दुकानों पर QR कोड स्कैन करना या दोस्तों को पैसे भेजना।
यह नया फीचर उन लोगों के लिए बेहद मददगार है जो दिनभर में कई छोटे-छोटे पेमेंट करते हैं। अब आपको हर बार पिन डालने का झंझट नहीं होगा, जिससे समय भी बचता है और पेमेंट प्रक्रिया ज्यादा सहज हो जाती है। चाहे वह ऑनलाइन शॉपिंग हो या परिवार और दोस्तों को पैसे भेजना, अब इन सभी कामों को करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा।
अक्सर लोग इस बात को लेकर चिंतित होते हैं कि क्या यह फीचर सुरक्षित है। तो इसका जवाब है यह पूरी तरह से सुरक्षित है। फिंगरप्रिंट और फेस डेटा हर व्यक्ति के लिए अलग होता है और यह डेटा आपके फोन में ही सुरक्षित रहता है, जिससे आपके अकाउंट का गलत इस्तेमाल करना बहुत मुश्किल हो जाता है। हालांकि, 5,000 रुपये से ज्यादा की राशि भेजने के लिए UPI पिन की जरूरत अभी भी रहेगी, ताकि सुरक्षा बनी रहे।
इस नई सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए आपको BHIM ऐप में जाकर अपनी प्रोफाइल सेटिंग्स खोलनी होगी। वहां अपने बैंक अकाउंट को चुनकर बायोमेट्रिक ट्रांजैक्शन का विकल्प ऑन करना होगा। सेटअप पूरा करने के बाद, आप आसानी से फिंगरप्रिंट या फेस लॉक के जरिए पेमेंट कर सकते हैं और अपने ट्रांजैक्शन्स को पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित बना सकते हैं।