कुमारस्वामी मंत्रिमंडल में विभाग के लिए तकरार, मनपसंद मंत्रालय नहीं मिलने से नाराजगी
कुमारस्वामी मंत्रिमंडल में विभाग के लिए तकरार, मनपसंद मंत्रालय नहीं मिलने से नाराजगी
कर्नाटक। नव निर्वाचित मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की मुश्किलें खत्म होती नजर नहीं आ रही है। इस बार मंत्रियों के विभागों को लेकर तकरार शुरू हो गई है। गृह विभाग को लेकर कांग्रेस-जेडीएस में समझौता हो गया था।

लेकिन शुक्रवार की रात मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने जैसे ही मंत्रियों को विभाग का बंटवारा किया उनकी नाराजगी सामने आ गई।
#Karnataka: Supporters of #Congress‘ Ramalinga Reddy protest outside Bengaluru’s Town Hall demanding ministerial berth for him in the state cabinet. pic.twitter.com/w83J3TwdzW
— ANI (@ANI) June 9, 2018
मुख्यमंत्री ने अहम वित्त विभाग अपने पास रखा है जबकि गृह विभाग उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर को दिया है, जो कांग्रेस के नेता हैं। कुमारस्वामी ने ऊर्जा विभाग भी अपने पास रखा है। इस विभाग को लेकर दोनों दलों कांग्रेस और जेडीएस के बीच पहले से विवाद था। लेकिन बावजूद इसके कुमारस्वामी की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। इतना ही नहीं पार्टी के बीच ये भी धीरे -धीरे खबर लग रही है कि असंतुष्ट विधायक भाजपा का हाथ थामने की भी सोच सकते हैं।
Yes, there is some tension there, but I am confident that the Congress leaders will take the right decision: #Karnataka CM HD Kumaraswamy on some Congress leaders unhappy over the allocation of portfolios. pic.twitter.com/ZbGE0l1teC
— ANI (@ANI) June 8, 2018
वेब डेस्क IBC24

Facebook


