कर्नाटक: सॉफ्टवेयर इंजीनियर दंपति ने आत्महत्या की
कर्नाटक: सॉफ्टवेयर इंजीनियर दंपति ने आत्महत्या की
बेंगलुरु, 31 मार्च (भाषा) कर्नाटक के बेंगलुरू में सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति-पत्नी ने अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी हैदराबाद के रहने वाले थे।
पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान भानु चंद्र रेड्डी (बाबू रेड्डी) और उनकी पत्नी शाजिया के रूप में हुई है।
दोनों निजी कंपनियों में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करते थे।
पुलिस के मुताबिक, रेड्डी ने सोमवार रात अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली और उसे मृत देखकर शाजिया ने उसी इमारत की 17वीं मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगा दी।
रेड्डी और शाजिया की शादी को लगभग नौ साल हो गए थे और वे पहले सह जीवन ‘लिव-इन’ में रहते थे।
पुलिस ने बताया कि कोथनूर थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
भाषा जितेंद्र नरेश
नरेश

Facebook


