कर्नाटक : पुत्तूर में छात्रा के गर्भवती होने का मामला, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

कर्नाटक : पुत्तूर में छात्रा के गर्भवती होने का मामला, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

कर्नाटक : पुत्तूर में छात्रा के गर्भवती होने का मामला, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
Modified Date: July 8, 2025 / 12:23 pm IST
Published Date: July 8, 2025 12:23 pm IST

मंगलुरु (कर्नाटक), आठ जुलाई (भाषा) दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर में एक कॉलेज छात्रा के कथित यौन शोषण के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यौन शोषण के बाद छात्रा गर्भवती हो गई।

पुलिस ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी कृष्णा जे राव (21) को चार जुलाई को मैसूरु जिले के टी. नरसीपुरा से गिरफ्तार किया गया और जांच के लिए मंगलुरु लाया गया।

दक्षिण कन्नड़ महिला थाने से संबद्ध पुलिस ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

यह मामला तब सामने आया जब मंगलुरु में पढ़ रही 21 वर्षीय छात्रा ने एक निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। इस घटना के बाद पुत्तूर क्षेत्र में तनाव फैल गया और स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों और नेताओं ने रोष प्रकट किया।

छात्रा ने बप्पालीगे निवासी कृष्ण जे राव के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार 24 जून को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1) (दुष्कर्म) और 69 (धोखे से यौन संबंध बनाना) के तहत मामला दर्ज होने के बाद से राव फरार है।

भाषा खारी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"