कर्नाटक उपुचनाव: पूर्वाह्न 11 बजे तक बागलकोट में 27.83 प्रतिशत, दावणगेरे दक्षिण में 22 प्रतिशत मतदान

Ads

कर्नाटक उपुचनाव: पूर्वाह्न 11 बजे तक बागलकोट में 27.83 प्रतिशत, दावणगेरे दक्षिण में 22 प्रतिशत मतदान

  •  
  • Publish Date - April 9, 2026 / 01:48 PM IST,
    Updated On - April 9, 2026 / 01:48 PM IST

बेंगलुरु, नौ अप्रैल (भाषा) कर्नाटक के बागलकोट में बृहस्पतिवार को उपचुनाव के लिए मतदान जारी है और पूर्वाह्न 11 बजे तक कम से कम 27.83 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने बताया कि दावणगेरे दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव में पूर्वाह्न 11 बजे तक 22.01 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एच वाई मेती (बागलकोट) और शमनूर शिवशंकरप्पा (दावणगेरे दक्षिण) के निधन के कारण चुनाव कराना आवश्यक हो गया था।

कांग्रेस के सामने जहां दोनों सीट को बरकरार रखने की चुनौती है वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का इरादा इन सीट को सत्तारूढ़ पार्टी से छीनकर उसे झटका देना है जो वर्तमान में नेतृत्व को लेकर ‘‘आंतरिक सत्ता संघर्ष’’ से जूझ रही है।

बागलकोट में 319 मतदान केंद्रों पर 2.59 लाख से अधिक मतदाता वोट डालने के लिए पात्र हैं। इस सीट पर नौ उम्मीदवार मैदान में हैं।

दावणगेरे दक्षिण में 284 मतदान केंद्रों पर 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं और 2.31 लाख से अधिक मतदाता मतदान के लिए पात्र हैं।

भाजपा ने पूर्व विधायक और 2023 में पराजित उम्मीदवार वीरभद्रय्या चरंतिमठ को बागलकोट से और एक नया चेहरा श्रीनिवास टी दासकरियप्पा को दावणगेरे दक्षिण से मैदान में उतारा है।

कांग्रेस ने दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में दिवंगत विधायकों के परिवार के सदस्यों को टिकट दिया है। बागलकोट से कांग्रेस उम्मीदवार उमेश मेती, एच वाई मेती के पुत्र हैं, जबकि दावणगेरे दक्षिण से उम्मीदवार समर्थ मल्लिकार्जुन, शमनूर शिवशंकरप्पा के पोते हैं।

मतगणना चार मई को होगी। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि उपचुनाव के सुचारू संचालन के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा