कर्नाटक: महिला तीन बच्चों के साथ तुंगा नदी में कूदी, दो बच्चियों की तलाश जारी

कर्नाटक: महिला तीन बच्चों के साथ तुंगा नदी में कूदी, दो बच्चियों की तलाश जारी

कर्नाटक: महिला तीन बच्चों के साथ तुंगा नदी में कूदी, दो बच्चियों की तलाश जारी
Modified Date: August 25, 2026 / 01:26 pm IST
Published Date: August 25, 2026 1:26 pm IST

शिवमोगा, 25 अगस्त (भाषा) कर्नाटक में पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला ने यहां रेलवे पुल से अपने तीन बच्चों के साथ तुंगा नदी में कथित तौर पर छलांग लगा दी। उसकी दो बेटियां अभी लापता हैं और उनकी तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुई।

उन्होंने बताया कि स्थानीय युवकों ने महिला और उसके 11 महीने के बेटे को बचा लिया, जबकि उसकी दोनों बेटियां अब भी लापता हैं। उन्होंने बताया कि लापता बच्चियों की उम्र छह और चार साल है।

पुलिस के अनुसार, चित्रदुर्ग जिले के होसुर गांव की रहने वाली भवानी ने पहले कथित तौर पर अपनी दोनों बेटियों को नदी में धकेला और फिर अपने 11 महीने के बेटे के साथ खुद भी नदी में छलांग लगा दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला और उसके शिशु को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया और दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

तुंगा नदी में मंगलवार को भी तलाश अभियान जारी रहा। अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग के कर्मी दोनों बच्चियों की तलाश कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में