Lava Virat V1 Pro 5G Launch: भारत में Lava Virat V1 Pro 5G ने मारी धांसू एंट्री! तगड़ी बैटरी और 50MP कैमरे के साथ मिलेगा बहुत कुछ, कीमत है महज इतनी

Lava Virat V1 Pro 5G Launch: भारत में Lava Virat V1 Pro 5G लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP कैमरे के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया है। यह फोन 31 अगस्त से Flipkart पर खरीदा जा सकेगा। दमदार बैटरी और कैमरा के साथ यह नया 5G फोन ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है।

Lava Virat V1 Pro 5G Launch: भारत में Lava Virat V1 Pro 5G ने मारी धांसू एंट्री! तगड़ी बैटरी और 50MP कैमरे के साथ मिलेगा बहुत कुछ, कीमत है महज इतनी

(Lava Virat V1 Pro 5G Launch/ Image Credit: Lava)

Modified Date: August 25, 2026 / 12:40 pm IST
Published Date: August 25, 2026 12:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Lava Virat V1 Pro 5G की कीमत: ₹15,999।
  • बैंक ऑफर के बाद कीमत: ₹13,999 तक।
  • बैटरी: 6,000mAh की बड़ी बैटरी।

नई दिल्ली: Lava Virat V1 Pro 5G Launch: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Lava ने अपना नया Virat V1 Pro 5G लॉन्च (Lava Virat V1 Pro 5G Launch) कर दिया है। यह कंपनी की Virat सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन है। फोन को खास तौर पर बड़ी बैटरी, तेज डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया गया है। इसमें 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन की कीमत 15,999 रखी गई है।

कीमत और बिक्री की जानकारी

Lava Virat V1 Pro 5G को 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के एक ही वेरिएंट (Lava Virat V1 Pro 5G Launch) में उतारा गया है। कंपनी इस फोन पर 2,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट दे रही है। ऑफर के बाद इसकी प्रभावी कीमत 13,999 रुपये हो जाती है। फोन की बिक्री 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी। इसे Sikkim Midnight और Spiti Frost कलर में खरीदा जा सकेगा।

प्रोसेसर और कैमरा फीचर्स

परफॉर्मेंस के लिए फोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T8200 चिपसेट दिया गया है जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.6GHz है। इसमें 6GB RAM के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। फोन Android 16 पर चलता है और धूल व पानी के छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए पीछे 50MP का AI मुख्य कैमरा दिया गया है। इसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा भी है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

दमदार बैटरी और 5G कनेक्टिविटी

फोन की सबसे बड़ी खूबियों (Lava Virat V1 Pro 5G Launch) में इसकी 6,000mAh बैटरी शामिल है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, USB Type-C और GPS जैसे विकल्प मिलते हैं। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन का वजन करीब 207 ग्राम और मोटाई 8.68mm है। ऐसे में बड़ी बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ यह फोन बजट 5G सेगमेंट में एक नया विकल्प बनकर आया है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।