CG BJP leader Fighting Video: छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता और नेत्री के बीच जमकर मारपीट, एक दूसरे से जमकर की गाली-गलौज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
CG BJP leader Fighting Video: छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता और महिला नेत्री के बीच जमकर मारपीट, एक दूसरे से जमकर की गाली-गलौज, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
- दो भाजपा नेताओं के बीच मारपीट और गाली-गलौज का वीडियो वायरल
- दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी
- दुकान से सामान चोरी के मामले में एक कर्मचारी से पूछताछ के दौरान होने की बात सामने आई
बिलासपुर: CG BJP leader Fighting Video जिले के रतनपुर में मंदिर गेट के पास दो भाजपा नेताओं के बीच मारपीट और गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सियासी गलियारों में भी घमासान मचा हुआ है। वहीं, दोनों नेताओं ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली है और जांच कर रही है।
भाजपा नेता और महिला मंत्री के बीच हुई जमकर मारपीट
CG BJP leader Fighting Video बताया जा रहा है कि होटल व प्रसाद दुकान संचालक तुषार पटेल ने अपनी दुकान से हुए सामान की चोरी के सिलसिले में एक कर्मचारी से पूछताछ शुरू की। इस बीच दूसरे पक्ष की ओर से भाजपा महिला मोर्चा अल्पसंख्यक मंडल मंत्री रेहाना बेगम मौके पर पहुंचीं। तुषार का आरोप है कि रेहाना, भागवत, शेरू और मोन्टी ने उनके साथ मारपीट की और बीच-बचाव करने आए उनके परिजनों पर भी हमला किया।
पार्टी के पदाधिकारी वायरल कर रहा वीडियो
दूसरी ओर, रेहाना बेगम ने आरोप लगाया है कि राजा पटेल, ईश्वर प्रधान, मेघा और राजू शर्मा ने उनके साथ गाली-गलौज की बाल खींचे और जान से मारने की धमकी दी। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, पार्टी के ही पदाधिकारी अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें
- Lava Virat V1 Pro 5G Launch: भारत में Lava Virat V1 Pro 5G ने मारी धांसू एंट्री! तगड़ी बैटरी और 50MP कैमरे के साथ मिलेगा बहुत कुछ, कीमत है महज इतनी
- Mohan Cabinet Baithak ke Faisle: खत्म हुई मोहन कैबिनेट की बैठक, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा, जानिए किन फैसलों पर लगी मुहर, देखें लाइव
- Today Live Breaking News and Updates 25 August 2026: सीएम मोहन कैबिनेट की बैठक संपन्न, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली हरी झंडी

Facebook


