कार्तिक आर्यन ने फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ का पहला लुक साझा किया

Ads

कार्तिक आर्यन ने फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ का पहला लुक साझा किया

  •  
  • Publish Date - September 6, 2026 / 03:59 PM IST,
    Updated On - September 6, 2026 / 03:59 PM IST

नयी दिल्ली, छह सितंबर (भाषा) अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपनी अगली फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ का पहला लुक साझा किया है।

इस फिल्म के निर्देशक शिमित अमीन हैं और भूषण कुमार की टी-सीरीज तथा बावेजा स्टूडियोज ने डोपामाइन स्टूडियोज के साथ मिलकर इसका निर्माण किया है, साथ ही एस. बी. फिल्म्स ने भी फिल्म निर्माण में सहयोग किया है।

कार्तिक ने शनिवार को फिल्म की शूटिंग शुरू की और अपने ‘इंस्टाग्राम हैंडल’ पर फिल्म से जुड़ी तस्वीरें साझा कीं जिसमें वह पायलट की वर्दी में नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में फिल्म निर्माता का एक नोट है, जिसमें उन्होंने कलाकारों और पूरी टीम को धन्यवाद दिया है। कैप्शन में लिखा गया, ‘‘मैवरिक के साथ उड़ान भरने के लिए तैयार। हैशटैग शिमित अमीन हैशटैग कैप्टन इंडिया।’’

फिल्म में वह एक बहादुर पायलट का किरदार निभाएंगे, जो युद्ध से जूझ रहे देश में फंसे लोगों को बचाने के लिए एक साहसी और खतरनाक युद्ध के समय के निकासी अभियान का नेतृत्व करता है।

भाषा

शुभम नेत्रपाल

नेत्रपाल