वेंकैया नायडू ने अस्पताल पहुंचकर जाना करूणानिधि का हाल

वेंकैया नायडू ने अस्पताल पहुंचकर जाना करूणानिधि का हाल

Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: July 29, 2018 12:53 pm IST

चेन्नई। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके के वरिष्ठ नेता एम. करुणानिधि स्थानीय कावेरी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं यूरिनरी इंफेक्शन की वजह से उन्हें यहां भर्ती कराया गया है। उनके स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए रविवार को उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू कावेरी अस्पताल पहुंचे करुणानिधि को देखने के बाद नायडू ने कहा कि डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है

नायडू ने कहा कि मैं आज कावेरी अस्पताल गया और उनके परिवार के सदस्यों और डॉक्टरों से उनकी तबीयत के बारे में जाना डॉक्टरों ने बताया कि करुणानिधि की हालत अभी स्थिर है मैं उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं उप राष्ट्रपति के साथ तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित भी मौजूद थे

यह भी पढ़ें : शत्रुघ्न सिन्हा के घर पर चली गोली, कोई हताहत नहीं

इसके अलावा रविवार को ही टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पूर्व सीएम का हाल जाना उन्होंने कहा कि मैं टीएमसी और ममता बनर्जी की ओर से आया हूं

बता दें कि शनिवार रात को अस्पताल ने करुणानिधि के तबीयत के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि उनकी हालत स्थिर है करुणानिधिल आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में हैं शुक्रवार देर रात अचानक करुणानिधि का ब्लड प्रेशर कम हो गया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है.

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में