Modi Road Show in Varanasi : भगवा रंग में रंगा काशी, तीन घंटे तक चला पीएम मोदी का मेगा रोड शो, लिया बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद

भगवा रंग में रंगा काशी, तीन घंटे तक चला पीएम मोदी का मेगा रोड शो, Kashi colored in Bhagwa, PM Modi's mega road show lasted for 3 hours

Modi Road Show in Varanasi : भगवा रंग में रंगा काशी, तीन घंटे तक चला पीएम मोदी का मेगा रोड शो, लिया बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद

PM Modi Varanasi Roadshow LIVE

Modified Date: May 14, 2024 / 12:23 am IST
Published Date: May 13, 2024 9:22 pm IST

वाराणसीः Modi Road Show in Varanasi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने वाराणसी में एक बड़ा रोड शो किया। उन्होंने रोड शो के बाद 30 मिनट तक बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की। इस दौरान यूपी के सीएम योगी और यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उपस्थित थे। पीएम का रोड शो देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। सड़क के दोनों तरफ पैर रखने की जगह तक नहीं थी। पीएम के रोडशो के रूट की बात करें तो यह रोडशो बीएचयू से शुरु होकर केवी धाम पर खत्म हुआ। रोड शो इस दौरान अस्सी घाट, सोनारपुरा, जागंबरी, गोदावली औऱ बांसफाटक होकर गुजरा।

Read More : PM Modi Varanasi Roadshow LIVE: वाराणसी में पीएम मोदी का रोड शो शुरू, लोगों ने लगाए ‘हमार काशी-हमार मोदी’ के नारे, देखें LIVE 

भगवामय रही काशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में पूरी काशी भगवामय रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं केसरिया रंग का कुर्ता पहने रहे तो उनके बगल में योगी आदित्यनाथ भगवा कपड़े में दिखे। केसरिया वाहन पर दोनों नेता सवार रहे तो पीले गेंदे की माला इसमें चार चांद लगा रही थी। पूरे रास्ते जहां महिलाएं भगवा रंग में रहीं तो केसरिया साफा, टोपी और केसरिया गमछा डाले लोग भी काशी की सड़कों पर दिखा। जहां तक नजर गई, सड़कें भगवा और भाजपा के झंडे से सजी दिखीं। भगवा गुब्बारा और भगवा कपड़ों से रास्ते अलग ही अनुभूति का आनंद करा रहे थे। मोदी भी गले में गमछा डाल काशी की स्टाइल में दिखे। लंका से विश्वनाथ धाम तक प्रधानमंत्री के लिए बनाए गए 100 ज्यादा मंच पर मौजूद लोग मंगलाचरण, भक्ति गीतों और लोक नृत्यों के साथ ही शंख, शहनाई और डमरू बजा कर प्रधानमंत्री का स्वागत कर रहे थे।

Read More : Heavy Rain: धूल के गुबार में फंसी आर्थिक राजधानी, प्री-मानसून बारिश से शहर के कई हिस्सों में तबाही

काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन

Modi Road Show in Varanasi  प्रधानमंत्री का रोड शो काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर समाप्त हुआ। यहां सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में उन्होंने पूजन-अर्चन कर बाबा का आशीर्वाद लिया। पूजन के उपरांत प्रधानमंत्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री को नंदी की प्रतिमा भेंट की। इस अवसर पर भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मौजूद रहे।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।