कश्मीर : श्रीनगर में अल-बद्र आतंकवादी समूह के दो सहयोगी गिरफ्तार
कश्मीर : श्रीनगर में अल-बद्र आतंकवादी समूह के दो सहयोगी गिरफ्तार
नगर, दो नवंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के शालातेंग इलाके से अल-बद्र संगठन के आतंकवादियों के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से हथियार व गोला-बारूद बरामद किया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
वक्ता ने बताया कि शालातेंग पुल के समीप एक सुरक्षा जांच चौकी पर देर रात तलाशी के दौरान प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अल-बद्र से जुड़े दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि आतंकवादी सहयोगियों की पहचान यावर राशिद और बासित नबी के रूप में हुई है, जो उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के सदरबाला इलाके के रहने वाले हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक पिस्तौल, दो मैगजीन, 28 गोलियां और एक हथगोला सहित आपत्तिजनक चीजें बरामद की गई हैं।
उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
भाषा जितेंद्र माधव
माधव

Facebook


