दिल्ली में 17 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, सीएम केजरीवाल ने की घोषणा, मेट्रो ट्रेन की सेवाएं भी बंद रहेंगी

Ads

दिल्ली में 17 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, सीएम केजरीवाल ने की घोषणा, मेट्रो ट्रेन की सेवाएं भी बंद रहेंगी

  •  
  • Publish Date - May 9, 2021 / 07:13 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

नई दिल्ली, नौ मई (भाषा) । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में लागू लॉकडाउन को 17 मई तक एक हफ्ते के लिए और बढ़ाया जाएगा और इस दौरान मेट्रो ट्रेन की सेवाएं भी बंद रहेंगी।
पढ़ें- पाकिस्तानी विदेश मंत्री के बदले सुर.. अनुच्छेद 370 …

केजरीवाल ने कहा कि हालांकि पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 के मामलों में कमी आयी है लेकिन महामारी की मौजूदा लहर में किसी भी प्रकार की ढिलाई अब तक हासिल की गई कामयाबी को खत्म कर देगी।
<blockquote
class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">Delhi lockdown
extended by a week till May 17; Delhi Metro services to be suspended
during this period: CM Arvind Kejriwal <a
href="https://t.co/EVizv1cehl">pic.twitter.com/EVizv1cehl</a></p>&mdash;
ANI (@ANI) <a
href="https://twitter.com/ANI/status/1391281143794651141?ref_src=twsrc%5Etfw">May
9, 2021</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js"
charset="utf-8"></script>

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार को कोविड-19 के मामलों में बेतहाशा वृद्धि के कारण 20 अप्रैल को लॉकडाउन लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा था। हालांकि मामलों में गिरावट आई है और संक्रमण दर 6 अप्रैल को सबसे अधिक 35 प्रतिशत थी और अब करीब 23 प्रतिशत पर आ गई है।

पढ़ें- मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कोविड केयर सेंटर, सांसद राकेश सिंह आज करेंगे शुभारंभ

लॉकडाउन सोमवार को सुबह पांच बजे खत्म होना था लेकिन अब उसे 17 मई की सुबह तक के लिए बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में ऑक्सीजन आपूर्ति में सुधार हुआ है। टीकाकरण भी तेजी से चल रहा है लेकिन अभी पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध नहीं हैं।