केजरीवाल, मान ने गुजरात के भावनगर में कोली समुदाय के सामूहिक विवाह समारोह में शिरकत की

केजरीवाल, मान ने गुजरात के भावनगर में कोली समुदाय के सामूहिक विवाह समारोह में शिरकत की

केजरीवाल, मान ने गुजरात के भावनगर में कोली समुदाय के सामूहिक विवाह समारोह में शिरकत की
Modified Date: February 22, 2026 / 08:40 pm IST
Published Date: February 22, 2026 8:40 pm IST

भावनगर, 22 फरवरी (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को गुजरात के भावनगर में कोली समुदाय के 151 दंपतियों के सामूहिक विवाह समारोह में भाग लिया।

वीर मंधाता कोली समाज द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में केजरीवाल ने कहा कि यह समुदाय हमेशा से विभिन्न धर्मार्थ कार्यों को करने में अग्रणी रहा है। इस संगठन के अध्यक्ष आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव राजू सोलंकी हैं।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कोली समुदाय ने गुजरात के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हमारे कोली बच्चे बेहद प्रतिभाशाली, मेहनती और देशभक्त हैं। इसलिए, यदि उन्हें उचित शिक्षा, उपयुक्त कौशल और अच्छे अवसर प्रदान किए जाएं, तो वे और भी अधिक प्रगति कर सकते हैं।’’

केजरीवाल ने कहा कि वे भविष्य में गुजरात में आयोजित होने वाले ऐसे और भी सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेना जारी रखेंगे।

मान ने वीर मंधाता कोली समाज को भी इस आयोजन के लिए बधाई दी, जो उसके द्वारा आयोजित 12वां सामूहिक विवाह समारोह था।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि वे गुजरात में ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेना जारी रखेंगे, जिनसे समाज और जनता को लाभ हो।

भाषा प्रशांत सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में