गुजरात यात्रा के पहले दिन केजरीवाल ने की द्वारकाधीश मंदिर में पूजा अर्चना

Ads

गुजरात यात्रा के पहले दिन केजरीवाल ने की द्वारकाधीश मंदिर में पूजा अर्चना

  •  
  • Publish Date - September 2, 2022 / 10:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

द्वारका, दो सितंबर (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात की अपनी दो दिवसीय यात्रा के पहले दिन शुक्रवार को देवभूमि द्वारका जिले में प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में पूजा -अर्चना की।

आप के बयान के अनुसार, शहर में चुनाव अभियान रैली को संबोधित करने के बाद केजरीवाल शाम में प्राचीन मंदिर (जगत मंदिर) गये और उन्होंने भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना की।

बयान के मुताबिक, शनिवार को वह सरंपचों तथा ‘ग्राम कंप्यूटर उद्यमियों’ की बैठक में हिस्सा लेने के लिए सौराष्ट्र क्षेत्र के सुरेंद्रनगर जायेंगे।

अपनी गुजरात यात्रा के समापन से पहले केजरीवाल गणेश पंडाल में ‘आरती’ में भाग लेने के लिए शाम में सूरत जायेंगे। सूरत में सीमादा नाका क्षेत्र में पार्टी कार्यालय के बाहर ‘आप का राजा’ नामक गणेश पंडाल बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले इस गणेश पंडाल के बाहर कुछ व्यक्तियों ने आप की गुजरात इकाई के महासचिव मनोज सोराथिया पर कथित रूप से हमला किया था।

भाषा राजकुमार दिलीप

दिलीप