केजरीवाल ने सालासर बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की

Ads

केजरीवाल ने सालासर बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की

  •  
  • Publish Date - November 13, 2021 / 02:27 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:13 PM IST

जयपुर, 13 नवंबर (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को विख्यात सालासर बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की।

केजरीवाल ने अपने परिवार के साथ चुरू जिले में स्थित इस विख्यात मंदिर में दर्शन किए। मुख्यमंत्री शुक्रवार रात को सालासर पहुंचे। उन्होंने अपनी शादी की वर्षगांठ पर शनिवार सुबह मंदिर में प्रार्थना की।

मंदिर प्रबंध समिति की ओर से केजरीवाल का सम्मान भी किया गया। केजरीवाल ने ट्वीट किया,‘‘आज शादी की सालगिरह है। पूरे परिवार के साथ श्री सालासर बालाजी धाम मंदिर में भगवान बजरंगबली जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।’’

भाषा पृथ्वी शोभना

शोभना