नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के लिए अपने तीन नामों की आज घोषणा कर दी, इन नामों को लेकर पिछले कुछ दिनों से अटकलों का बाजार गर्म था। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए आज मीडिया को जानकारी दी कि संजय सिंह, नारायण दास गुप्ता और सुशील गुप्ता आम आदमी पार्टी के राज्यसभा दावेदार तय किए गए हैं। दिल्ली से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 5 जनवरी है।
Sanjay Singh, Narayan Das Gupta & Sushil Gupta and to be Aam Aadmi Party’s (AAP) Rajya Sabha nominees, announces Manish Sisodia pic.twitter.com/OPFzVxCQD5
— ANI (@ANI) January 3, 2018
संजय सिंह का नाम पहले से तय माना जा रहा था, लेकिन कुमार विश्वास ने भी अपनी दावेदारी ठोक रखी थी, जिसके कारण आम आदमी पार्टी में घमासान मचा हुआ था। मनीष सिसौदिया ने जब तीन नामों की घोषणा की, उसमें कुमार विश्वास का नाम उम्मीद के मुताबिक ही नदारद रहा। इसपर कुमार विश्वास की प्रतिक्रिया में उनका दर्द साफ छलकता नजर आया। कुमार विश्वास ने कहा कि मैंने जो सच कहा था, ये उसी का दंड दिया गया है। अरविंद केजरीवाल ने मुस्कुराते हुए मुझसे कहा था कि सर जी आपको मारेंगे पर शहीद नहीं होने देंगे। मैं उनको बधाई देता हूं कि मैं अपनी शहादत स्वीकार करता हूं।
Maine jo-jo sach bola aaj uska pururskar dand swaroop mujhe diya gaya. Arvind ne mujhe muskurate huye kaha tha ke ‘sir ji aapko marenge par shaheed nahi hone denge’ main unko badhai deta hu ke main apni shahadat sweekar karta hu: Kumar Vishwas on AAP’s Rajya Sabha nominees pic.twitter.com/Y5Ih33s21L
— ANI (@ANI) January 3, 2018
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बताया कि राज्यसभा की तीन सीटों के लिए आम आदमी पार्टी ने कुल 18 दावेदारों के नाम पर चर्चा की, जिनमें 11 नाम चुने गए। इन 11 नामों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया, जिसके बाद तीन नामों पर सहमति बनी।
#WATCH: Kumar Vishwas talks to the media after announcement of AAP’s Rajya Sabha nominees, says, ‘In the form of punishment, I have been given an award for speaking the truth.’ pic.twitter.com/xGoxpKvXZg
— ANI (@ANI) January 3, 2018
सुशील गुप्ता दिल्ली के बड़े कारोबारियों में शुमार होते हैं, जिन्होंने एक महीने पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया है। सुशील गुप्ता का कारोबार दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा में भी फैला है। उनके दो से ढ़ाई दर्जन स्कूल-कॉलेज हैं साथ ही अस्पताल भी हैं। शिक्षा और चिकित्सा के अलावा वे समाजसेवा से भी जुड़े हैं। आप हरियाणा में अपना जनाधार बढ़ाने में जुटी है, ऐसे में सुशील गुप्ता को राज्यसभा में भेजने के उसके फैसले को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
वेब डेस्क, IBC24