केम्पेगौड़ा हवाई अड्डा लगातार चौथे वर्ष आगमन के मामले में विश्व स्तर पर सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा घोषित
केम्पेगौड़ा हवाई अड्डा लगातार चौथे वर्ष आगमन के मामले में विश्व स्तर पर सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा घोषित
बेंगलुरु, चार मार्च (भाषा) ‘एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल’ (एएसआई) द्वारा आयोजित 2025 ‘एएसक्यू अवार्ड्स’ में केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को ‘आगमन के मामले में विश्व स्तर पर लगातार चौथी बार सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे’ का दर्जा दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इस हवाइ अड्डे का संचालन करने वाले ‘बैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड’ (बीआईएएल) के अनुसार, वास्तविक समय में यात्रियों की प्रतिक्रिया के आधार पर मिला यह दर्जा दर्शाता है कि हवाई अड्डे पर निर्बाध और कुशल आगमन अनुभव प्रदान करने पर निरंतर ध्यान दिया जाता है।
बीआईएएल ने कहा कि ‘एसीआई एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी प्रोग्राम’ हवाई अड्डे पर ग्राहकों के अनुभव के लिए दुनिया का अग्रणी बेंचमार्क है, जो वैश्विक स्तर पर मानकीकृत, यात्रा के दौरान किए जाने वाले सर्वेक्षणों के माध्यम से यात्रियों की संतुष्टि को मापता है।
ये पुरस्कार उन हवाई अड्डों को मान्यता देते हैं जो सेवा, आराम, सुविधा और स्वच्छता जैसे मापदंडों पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं।
मुख्य परिचालन अधिकारी ने गिरीश नायर ने कहा, ‘‘हमारे लिए हर आगमन जिम्मेदारी का एक क्षण होता है। यात्री पूर्वानुमेयता, तेज़ी और आराम को महत्व देते हैं, और हम अपने संचालन को ठीक उसी प्रकार से तैयार करते हैं, ताकि ये सभी सुविधाएं प्रदान की जा सकें। विमान से लेकर टर्मिनल के बाहर तक हर संपर्क बिंदु को समन्वित करके हम एक सुगम और सुव्यवस्थित आगमन अनुभव सुनिश्चित करते हैं।”
भाषा शुभम सुरेश
सुरेश

Facebook


