केरल: तेज रफ्तार कार की टक्कर से सबरीमला के तीन तीर्थयात्री घायल

केरल: तेज रफ्तार कार की टक्कर से सबरीमला के तीन तीर्थयात्री घायल

केरल: तेज रफ्तार कार की टक्कर से सबरीमला के तीन तीर्थयात्री घायल
Modified Date: December 9, 2024 / 10:31 am IST
Published Date: December 9, 2024 10:31 am IST

पथनमथिट्टा (केरल), नौ दिसंबर (भाषा) पथनमथिट्टा जिले के कनमाला क्षेत्र में सोमवार को तेज गति से जा रही एक कार की टक्कर से सबरीमला के तीन तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि घायल तीर्थयात्रियों को तुरंत नजदीकी एरुमेली के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘बताया जा रहा है कि वे सबरीमला में दर्शन के लिए जा रहे थे। अभी हमें यह पता करना है कि वे तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश या तेलंगाना.. कहां से हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय की है जब तीर्थयात्री सड़क के किनारे एक भोजनालय के पास खड़े थे।

पुलिस ने बताया कि कार से चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार ने तीर्थयात्रियों को टक्कर मार दी।

भाषा यासिर मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में