केरल मंत्रिमंडल ने ब्रह्मोस इकाई के वास्ते जमीन आवंटन को मंजूरी दी

Ads

केरल मंत्रिमंडल ने ब्रह्मोस इकाई के वास्ते जमीन आवंटन को मंजूरी दी

  •  
  • Publish Date - March 2, 2026 / 08:21 PM IST,
    Updated On - March 2, 2026 / 08:21 PM IST

तिरुवंनतपुरम, दो मार्च (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की अध्यक्षता में सोमवार को अपनी एक बैठक में राज्य मंत्रिमंडल ने रक्षा विनिर्माण और खेलों को मान्यता देने से लेकर भूमि अधिकार एवं श्रमिकों के नियमितीकरण तक कई विषयों पर निर्णय लिए।

मंत्रिमंडल ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए तिरुवनंतपुरम जिले में कट्टक्कड़ा तालुक के कल्लिक्कड़ गांव में ब्रह्मोस एयरोस्पेस तिरुवनंतपुरम लिमिटेड को 180 एकड़ जमीन मुफ्त में आवंटित करने का निर्णय लिया है।

एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है,‘‘ इस जमीन का उपयोग विशेष रूप से ‘उन्नत मिसाइल और अन्य रणनीतिक इकाई के निर्माण एवं उससे संबंधित गतिविधियों’’ के लिए किया जाएगा।

एक अन्य निर्णय में, सरकार ने 2022 में 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए दो पदक जीतने वाली ट्रीसा जॉली के लिए एक पद की घोषणा की है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि उनकी नियुक्ति के लिए राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग में एक अतिरिक्त पद सृजित किया जाएगा।

भाषा

राजकुमार नरेश

नरेश