तेहरान, दो मार्च (एपी) ईरान की मीडिया ने सोमवार को कहा कि सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई की पत्नी मंसूरे खोजस्ते की मृत्यु हो गई है।
ईरानी मीडिया के अनुसार, वह शनिवार को अपने पति के कार्यालय पर हुए हमलों के बाद से कोमा में थीं।
खोजस्ते (78) और खामेनेई की 1964 में शादी हुई थी।
इसके अलावा, ईरान के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के समूह ने शिक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता का हवाला देते हुए बताया कि इजराइल-अमेरिका के हमलों में ईरान में बीते 48 घंटे में 171 विद्यार्थियों की मौत हुई है।
‘ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट न्यूज एजेंसी’ के अनुसार मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि मिनाब में स्थित शजारेह तैयबा कन्या प्राथमिक विद्यालय पर हुए घातक हमले में 168 विद्यार्थियों की जान चली गई जबकि 95 अन्य घायल हो गए। इसके अलावा तेहरान में दो और काजविन के अबियेक में नौ साल के बच्चे की मौत हो गई।
भाषा जोहेब सुभाष
सुभाष