केरल के मुख्यमंत्री विजयन ने कन्नूर में रोड शो किया

केरल के मुख्यमंत्री विजयन ने कन्नूर में रोड शो किया

केरल के मुख्यमंत्री विजयन ने कन्नूर में रोड शो किया
Modified Date: March 17, 2026 / 07:50 pm IST
Published Date: March 17, 2026 7:50 pm IST

कन्नूर, 17 मार्च (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र धर्मदम में एक विशाल रोड शो किया। इसके साथ ही उन्होंने नौ अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी।

मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए मट्टन्नूर स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वामपंथी दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित हुए और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

बाद में, कार्यकर्ता हवाई अड्डे से शुरू हुए रोड शो में दोपहिया वाहनों और अन्य गाड़ियों पर सवार होकर विजयन के साथ गए।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने विशाल वाहन रैली में भाग लिया और अपने वाहनों में नारे लगाते हुए और पार्टी के झंडे दिखाते हुए हिस्सा लिया।

विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद विजयन पहली बार पार्टी के गढ़ कन्नूर पहुंचे थे।

इस प्रकार, रोड शो के साथ उनके आधिकारिक चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत हो गई।

धर्मदम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र को वामपंथ का गढ़ माना जाता है, इसमें चेम्बिलोड, कदम्बुर, पेरलास्सेरी, धर्मदाम, पिनराई, मुजप्पिलंगड, वेंगड और अंचराकांडी की पंचायतें शामिल हैं।

विजयन को 2021 के विधानसभा चुनावों में 95,522 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सी रघुनाथन को 50,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया था।

भाषा रवि कांत रवि कांत नरेश

नरेश


लेखक के बारे में