केरल के मुख्यमंत्री ने पदभार संभालने के बाद दिल्ली की पहली यात्रा में खरगे, वेणुगोपाल से मुलाकात की
केरल के मुख्यमंत्री ने पदभार संभालने के बाद दिल्ली की पहली यात्रा में खरगे, वेणुगोपाल से मुलाकात की
नयी दिल्ली/तिरुवनंतपुरम, 23 मई (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने पदभार संभालने के बाद राष्ट्रीय राजधानी की अपनी पहली यात्रा के दौरान शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।
सतीशन ने यहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव (संगठन) के. सी. वेणुगोपाल से उनके आवासों पर मुलाकात की।
मुख्यमंत्री शुक्रवार देर रात दिल्ली पहुंचे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि बैठक में संगठनात्मक मामलों और केरल की नयी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
सूत्रों ने बताया कि यह यात्रा ऐसे समय हुई है, जब पार्टी के भीतर केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के नए अध्यक्ष के चयन को लेकर चर्चा जारी है।
कांग्रेस नीत यूडीएफ ने हाल में हुए केरल विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की और एक दशक के अंतराल के बाद राज्य में सत्ता में वापसी की।
भाषा सिम्मी सुरभि
सुरभि

Facebook


