Thailand Visa Rules: थाईलैंड घूमने वालों को बड़ा झटका! खत्म हुई सबसे खास सुविधा, ट्रिप से पहले जान लें नया नियम, नहीं तो एयरपोर्ट पर हो सकती है परेशानी

Thailand Visa Rules: थाईलैंड घूमने वालों को बड़ा झटका! खत्म हुई सबसे खास सुविधा, ट्रिप से पहले जान लें नया नियम, नहीं तो एयरपोर्ट पर हो सकती है परेशानी

Thailand Visa Rules: थाईलैंड घूमने वालों को बड़ा झटका! खत्म हुई सबसे खास सुविधा, ट्रिप से पहले जान लें नया नियम, नहीं तो एयरपोर्ट पर हो सकती है परेशानी

Thailand Visa Rules | Photo Credit: AI

Modified Date: May 23, 2026 / 12:15 pm IST
Published Date: May 23, 2026 12:14 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भारत वीज़ा-फ्री लिस्ट से बाहर
  • नई टियर वीज़ा प्रणाली लागू
  • भारत अब VoA श्रेणी में

नई दिल्ली: Thailand Visa Rules अगर आप भी थाईलैंड घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, थाईलैंड ने भारत को अपनी वीजा-फ्री एंट्री लिस्ट (Visa-Free Entry List) से हटा दिया है। (Thailand Travel Rules) अब भारतीय पर्यटकों को थाईलैंड जाने के लिए ‘वीजा ऑन अराइवल’ (VoA) या ई-वीजा लेना होगा। ये बदलाव थाईलैंड के Royal Gazette में जारी होने के 15 दिन बाद लागू होंगे। हालांकि, जो भारतीय पहले से थाईलैंड में हैं या नए नियम लागू होने से पहले यात्रा करेंगे।

Thailand Visa Rule Change दरअसल, थाईलैंड सरकार ने एक नई टियर वीजा प्रणाली शुरू करने का फैसला लिया है। थाईलैंड की कैबिनेट ने 93 देशों के पर्यटकों के लिए अपनी वीजा फ्री एंट्री योजना में कटौती को मंजूरी दी है। (Thailand Entry Rules) यह फैसला ऐसे समय में आया है जब थाईलैंड अपनी उस व्यापक 60 दिन की वीजा फ्री पॉलिसी को वापस ले रहा है, जिसे कोरोना महामारी के बाद पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से शुरू किया गया था।

थाईलैंड सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?

थाईलैंड सरकार ने यह सख्त कदम देश की आंतरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया है। वर्तमान में रूसी पर्यटक थाईलैंड आने वाले विदेशी नागरिकों में चौथे सबसे बड़े समूह के रूप में उभरे हैं, जिनमें से कई को वीजा ओवरस्टे के लिए कड़ी चेतावनी दी जा चुकी है। इसी तरह बढ़ते विवादों को देखते हुए इजरायली दूतावास ने भी अपने नागरिकों के लिए स्थानीय कानूनों का सख्ती से पालन करने की एडवाइजरी जारी की है।

अब किस श्रेणी में रखा गया भारत

आधिकारिक अपडेट देते हुए, थाईलैंड के विदेश मंत्रालय ने कहा कि कैबिनेट ने “थाईलैंड की वीजा छूट और VoA स्कीम के संशोधन” को अपनी मंजूरी दे दी है। संशोधित उपायों में “सभी 93 देशों और क्षेत्रों के लिए 60 दिनों की वीजा छूट योजना को रद्द करना” और “VoA को संशोधित करना, साथ ही पात्र देशों और क्षेत्रों की लिस्ट को (31 से घटाकर) 4 देशों या क्षेत्रों तक सीमित करना” शामिल है। भारत अब उन केवल चार देशों में से एक है जिन्हें संशोधित VoA श्रेणी में रखा गया है। भारत के अलावा अज़रबैजान, बेलारूस और सर्बिया अन्य देश हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।