Gwalior Looteri Dulhan: शादी के 16 दिन बाद अजीबो गरीब हरकत करने लगी दुल्हन, जानकर दूल्हा भी रह गया हैरान, सामने आई सच्चाई तो मचा हड़कंप

Gwalior Looteri Dulhan: शादी के 16 दिन बाद अजीबो गरीब हरकत करने लगी दुल्हन, जानकर दूल्हा भी रह गया हैरान, सामने आई सच्चाई तो मचा हड़कंप

Gwalior Looteri Dulhan: शादी के 16 दिन बाद अजीबो गरीब हरकत करने लगी दुल्हन, जानकर दूल्हा भी रह गया हैरान, सामने आई सच्चाई तो मचा हड़कंप

Gwalior Looteri Dulhan | Photo Credit: Ai

Modified Date: May 23, 2026 / 11:24 am IST
Published Date: May 23, 2026 11:23 am IST
HIGHLIGHTS
  • ग्वालियर में लुटेरी दुल्हन का खुलासा
  • पति ने पत्नी और उसके साथी को पकड़ा
  • पुलिस जांच और गिरोह का शक

ग्वालियर: Gwalior Looteri Dulhan ग्वालियर में शादी के 16 दिन बाद ही एक युवक ने अपनी पत्नी पर लुटेरी दुल्हन होने का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि पत्नी पहले से शादीशुदा है और अपने कथित पति के साथ मिलकर झूठी शादी कर लोगों को ठगती है। (Bride Fraud Case) पीड़ित ने झांसी रोड थाने में दोनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

7 मई को हुई थी शादी

Looteri Dulhan Latest News दअरसल, झांसी रोड थाना क्षेत्र के चंद्रवनी नाका निवासी रतन शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 7 मई को मुरैना की रहने वाली राधा उर्फ शिक्षा शर्मा से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही राधा का व्यवहार उसे संदिग्ध लगने लगा। रतन के मुताबिक सोनू चौहान नाम का युवक खुद को राधा का मुंहबोला भाई बताता था। शादी कराने में सोनू की अहम भूमिका रही थी। (Marriage Fraud News) रतन का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से सोनू लगातार फोन कर राधा को सारे गहने पहनाकर मायके भेजने का दबाव बना रहा था। बार-बार फोन आने पर रतन को शक हुआ उसने पत्नी का मोबाइल चेक किया तो चैट देखकर उसके होश उड़ गए। चैट से पता चला कि राधा और सोनू मिलकर गहने और नकदी लेकर भागने की योजना बना रहे थे।

रतन ने दोनों को किया पुलिस के हवाले

रतन का आरोप है कि दोनों की प्लानिंग थी कि भागने के बाद राधा दहेज प्रताड़ना का उस पर केस दर्ज कराएगी। फिर समझौते के नाम पर मोटी रकम वसूली जाएगी। रतन ने बताया कि राधा का मुंह बोला भाई नहीं है बल्कि उसका पति है। दोनों ने मिलकर आर्य समाज से शादी की है। जिसका सर्टिफिकेट भी उसके पास है। रतन ने पुलिस को बताया कि सोनू और राधा दोनों ने मिलकर पहले भी मोहन नाम के एक युवक को इसी तरह झांसे में लेकर ठगा है। शादी के 16 दिन के भीतर ही साजिश का खुलासा होने पर रतन ने तुरंत दोनों को पुलिस के हवाले कर शिकायत की है।

पीड़ित रतन शर्मा ने शादी में दिए गए गहने और नकदी की पूरी लिस्ट पुलिस को सौंपी है। उसका कहना है कि राधा और सोनू एक संगठित गिरोह का हिस्सा हैं जो भोले-भाले युवकों को शादी का झांसा देकर लूटते हैं। पुलिस ने राधा और सोनू को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। दोनों के पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं और अब तक कितने युवकों को शिकार बनाया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।