Son River Ghariyal Video Viral: खिलौने की तरह खतरनाक घड़ियाल के साथ युवकों ने की मस्ती, करीब जाकर किया ऐसा स्टंट कि देख दहल जाएगा दिल, वीडियो वायरल
Son River Ghariyal Video Viral: मध्य प्रदेश के सोन घड़ियाल क्षेत्र में स्थित सोन नदी के जोगदहा इलाके से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ युवक घड़ियाल के बेहद करीब जाकर उसके साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।
sidhi viral video/ image soruce: ibc24
- सोन नदी में घड़ियाल वीडियो
- युवकों की खतरनाक मस्ती वायरल
- वन्यजीव सुरक्षा पर उठे सवाल
Son River Ghariyal Video Viral: सीधी: मध्य प्रदेश के सोन घड़ियाल क्षेत्र में स्थित सोन नदी के जोगदहा इलाके से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ युवक घड़ियाल के बेहद करीब जाकर उसके साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में चिंता और आक्रोश दोनों बढ़ गया है। वीडियो में युवक बिना किसी डर के पानी में उतरकर घड़ियाल के पास पहुंचते नजर आ रहे हैं, जिससे वन्यजीव सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
Son River incident: पूरा मामला सोन घड़ियाल क्षेत्र के अंतर्गत
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सोन घड़ियाल क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जो पहले से ही संरक्षित वन्यजीव क्षेत्र माना जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि घड़ियाल पास ही मौजूद है, जबकि युवक उसके आसपास तैरते हुए उसे छूने और करीब जाने की कोशिश कर रहे हैं। इस तरह की हरकत न केवल उनकी जान के लिए खतरा है, बल्कि यह वन्यजीव संरक्षण नियमों का भी उल्लंघन माना जा रहा है।
JogaDaha Son Ghariyal area: वीडियो तेजी से हुआ वायरल
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि इस तरह की लापरवाही से जंगली जीवों के व्यवहार पर असर पड़ सकता है और इंसानों के लिए भी यह बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। वन विभाग से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल प्रशासन ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है और युवकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Supreme Court Observation: “अगर माता-पिता IAS अधिकारी हैं, तो उनके बच्चों के लिए आरक्षण क्यों?”.. जानें SC ने किस मामले पर की ये सख्त टिप्पणी
- Nitesh Rane Statement: महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे का विवादित बयान.. जानें किसे कहा, ‘ये गवर्मेंट की जमीन है, पाकिस्तान में बैठे तुम्हारे अब्बा का नहीं’..
- Vande Bharat: गौवंश की कुर्बानी.. हुमायूं की बदजुबानी! बकरीद से पहले सातवें आसमान पर सियासी पारा, अदालती आदेशों का पालन कराने में कितना कामयाब होगा प्रशासन?

Facebook


