Aligarh Murder Case: पहले भतीजे को बनाया पति, फिर मकान के लालच में कर दिया ये कांड, पूरा मामला पढ़कर रह जाएंगे दंग
Aligarh Murder Case: टप्पल: उत्तर प्रदेश के टप्पल थाना क्षेत्र के नगला खुर्द गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर अपने ही भतीजे की हत्या का आरोप लगा है।
murder news/ image source: ibc24
- टप्पल में हत्या का आरोप
- चाची पर गंभीर आरोप लगाए
- संपत्ति विवाद से जुड़ा मामला
Aligarh Murder Case: टप्पल: उत्तर प्रदेश के टप्पल थाना क्षेत्र के नगला खुर्द गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला पर अपने ही भतीजे की हत्या का आरोप लगा है। परिजनों का कहना है कि आरोपी महिला गीता ने पहले अपने भतीजे राजीव सिंह के साथ संबंध बनाए और बाद में उसे पति के रूप में साथ रहने के लिए मजबूर किया। इस पूरे मामले ने इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।
परिजनों ने क्या बताया ?
परिजनों के अनुसार, महिला गीता अपने शादीशुदा बेटों और बहुओं के साथ लंबे समय से राजीव सिंह के साथ रह रही थी। आरोप है कि संपत्ति और मकान को लेकर विवाद बढ़ने के बाद राजीव सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिवार का कहना है कि मौत से पहले राजीव सिंह ने मारपीट और जहर देने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।
परिवार के साथ घटना के बाद से फरा
परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला गीता अपने परिवार के साथ घटना के बाद से फरार है। यह भी आरोप लगाया गया है कि महिला के गांव में अन्य लोगों के साथ भी संबंध थे, जिससे विवाद और बढ़ता गया। परिवार का कहना है कि पुलिस ने अभी तक FIR दर्ज नहीं की है, जिससे वे बेहद नाराज हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि जब तक FIR दर्ज नहीं होती और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे मृतक का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गुस्सा और तनाव का माहौल है। पुलिस प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं, जबकि मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच की बात कह रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Supreme Court Observation: “अगर माता-पिता IAS अधिकारी हैं, तो उनके बच्चों के लिए आरक्षण क्यों?”.. जानें SC ने किस मामले पर की ये सख्त टिप्पणी
- Nitesh Rane Statement: महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे का विवादित बयान.. जानें किसे कहा, ‘ये गवर्मेंट की जमीन है, पाकिस्तान में बैठे तुम्हारे अब्बा का नहीं’..
- Vande Bharat: गौवंश की कुर्बानी.. हुमायूं की बदजुबानी! बकरीद से पहले सातवें आसमान पर सियासी पारा, अदालती आदेशों का पालन कराने में कितना कामयाब होगा प्रशासन?

Facebook


