तिरूवनंतपुरम। केरल की एक छात्रा के कॉलेज के बाद मछली बेचने की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कुछ लोगों ने उसे ट्रोल करना शुरु कर दिया। इसे संज्ञान में लेते हुए केरल के मुख्यमंत्री सचिवालय ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि उस छात्रा हनान के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक कमेंट्स करने वालों पर कार्रवाई करे। वहीं जिला कलेक्टर को उस छात्रा हनान की सुरक्षा के निर्देश भी दिए गए हैं।
इधर केंद्रीय मंत्री अल्फोन्स कन्नाथनम भी केरल की रहनेवाली 21 वर्षीय कॉलेज छात्रा हनान के समर्थन में आ गए जो मछलियां बेचकर अपना गुजारा करती है और सोशल मीडिया पर उसे ट्रोल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले एक स्थानीय मलयालमय अखबार ने एक खबर छापी जिसमें थोडुपुजा के एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़नेवाली बीएससी छात्रा हनान के बारे में लिखा गया था। अखबार में बताया गया था कि हनान कॉलेज की पढ़ाई के बाद एर्नाकुलम के थम्मनम में मछली बेचती है।
यह भी पढ़ें : भाजपा विधायक के बोल- मैं गृहमंत्री होता तो बुद्धिजीवियों को गोली मारने का आदेश दे देता
छात्रा की इस संवेदनशील कहानी को कई फिल्म कलाकारों, नेता समेत अन्य कई कई लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस हनान की खबर पर शंका जताते उसे फर्जी बताया। इसके बाद छात्रा हनान को बुरी तरह ट्रोल कर दिया गया। हालांकि, हनान की कॉलेज प्रिंसिपल और उसके पड़ोसियों ने उसका समर्थन करते हुए कहा कि जो स्टोरी अखबार में छपी है वह फर्जी नहीं है।
केंद्रीय कन्नाथनम ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि ‘केरल की छात्रा को हमले का शिकार होना पड़ रहा है। मैं इससे शर्मिंदा हूं। यहां वह लड़की अपने बिखरी जिंदगी को एक करने की कोशिश कर रही है। आप वल्चर्स हो’! केंद्रीय पर्यनट मंत्री ने इसे बेहतर जिंदगी के लिए कठिन परिश्रम बताया।