केरल: ईडी ने सीएमआरएल-एक्सलॉजिक सॉल्यूशंस मामले में फिर की छापेमारी

Ads

केरल: ईडी ने सीएमआरएल-एक्सलॉजिक सॉल्यूशंस मामले में फिर की छापेमारी

  •  
  • Publish Date - August 18, 2026 / 10:20 AM IST,
    Updated On - August 18, 2026 / 10:20 AM IST

कोच्चि, 18 अगस्त (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को केरल में कई जगहों पर नए सिरे से तलाशी ली। यह कार्रवाई सीएमआरएल मामले से जुड़ी धनशोधन जांच के तहत की गई, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी वीना से पूछताछ की गई थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत राज्य में आठ जगहों पर कार्रवाई की जा रही है।

एजेंसी इस आरोप की जांच कर रही है कि ‘कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड’ (सीमएमआरएल) ने ‘आईटी कंसल्टेंसी’ सर्विस’ के नाम पर वीना की अब बंद हो चुकी कंपनी ‘एक्सलॉजिक सॉल्यूशंस’ को 2.78 करोड़ रुपये का धोखाधड़ी वाला भुगतान किया।

केंद्रीय एजेंसी ने जून में वीना के यहाँ छापा मारा था, जो तिरुवनंतपुरम में किराए के मकान में विजयन के साथ रह रही थीं। इसके बाद उनसे पूछताछ की गई थी।

भाषा नेत्रपाल मनीषा

मनीषा