केरल: ईडी ने धन शोधन मामले में सीएमआरएल के प्रबंध निदेशक की पत्नी और बेटे से पूछताछ की

केरल: ईडी ने धन शोधन मामले में सीएमआरएल के प्रबंध निदेशक की पत्नी और बेटे से पूछताछ की

केरल: ईडी ने धन शोधन मामले में सीएमआरएल के प्रबंध निदेशक की पत्नी और बेटे से पूछताछ की
Modified Date: June 16, 2026 / 12:29 pm IST
Published Date: June 16, 2026 12:29 pm IST

कोच्चि, 16 जून (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (सीएमआरएल) और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी वीना टी से जुड़े धन शोधन के एक मामले में कंपनी के प्रबंध निदेशक शशिधरन कार्था के बेटे और पत्नी से मंगलवार को पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शरण एस. कार्था और जया कार्था एजेंसी द्वारा जारी समन के जवाब में मंगलवार पूर्वाह्न करीब सवा 10 बजे यहां ईडी कार्यालय में पेश हुए।

कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, शरण कार्था सीएमआरएल के प्रबंध निदेशक हैं, जबकि जया कार्था कंपनी के निदेशक मंडल में निदेशक हैं।

एजेंसी ने मामले के संबंध में सोमवार को शशिधरन कार्था की बेटी शिबी कार्था से पूछताछ की थी।

ईडी, कार्था परिवार से जुड़ी दो अन्य कंपनियों ‘सास्जा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ और ‘एम्पावर इंडिया कैपिटल इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड’ की भी जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, वीणा को 17 जून को पूछताछ के लिए एजेंसी के अधिकारियों के सामने पेश होने को कहा गया है।

ईडी, सीएमआरएल द्वारा बिना सेवा लिए वीना विजयन की कंपनी ‘एक्सलॉजिक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड’ को 2.78 करोड़ रुपये का भुगतान किये जाने के आरोपों की जांच कर रही है।

एजेंसी ने अप्रैल 2025 में एर्नाकुलम की एक अदालत में गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय द्वारा दायर अभियोजन शिकायत के आधार पर धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।

भाषा जितेंद्र मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में