केरल: माकपा सांसद रहीम के खिलाफ ‘फेसबुक’ पर अपमानजनक पोस्ट को लेकर मामला दर्ज

केरल: माकपा सांसद रहीम के खिलाफ ‘फेसबुक’ पर अपमानजनक पोस्ट को लेकर मामला दर्ज

केरल: माकपा सांसद रहीम के खिलाफ ‘फेसबुक’ पर अपमानजनक पोस्ट को लेकर मामला दर्ज
Modified Date: June 15, 2026 / 11:59 am IST
Published Date: June 15, 2026 11:59 am IST

तिरुवनंतपुरम, 15 जून (भाषा) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्यसभा सदस्य ए.ए. रहीम को कथित तौर पर निशाना बनाकर ‘फेसबुक’ पर किए गए अपमानजनक पोस्ट के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, तिरुवनंतपुरम साइबर पुलिस ने पिछले सप्ताह माकपा नेता रहीम की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि श्रीकांत पालीकाथोड और रियास थाथोट नामक ‘फेसबुक’ खाते के उपयोगकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

रहीम ने आरोप लगाया कि उनकी तस्वीर का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर एक फर्जी पोस्ट तैयार किया गया और उसे प्रसारित किया गया।

सांसद ने कहा कि इस पोस्ट में झूठा दावा किया गया था कि राज्य में नशा रोधी अभियान ‘ऑपरेशन तूफान’ के तहत गिरफ्तार किए गए लोग माकपा से जुड़े छात्र संगठन एसएफआई और युवा संगठन डीवाईएफआई के सदस्य हैं।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसे बदनाम करने के मकसद से सोशल मीडिया मंचों पर एक मनगढ़ंत पोस्ट बड़े पैमाने पर फैलाई गई।

पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और केरल पुलिस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है और ‘फेसबुक’ उपयोगकर्ता की पहचान का पता लगाने के लिए कदम उठाए गए हैं।

भाषा जितेंद्र शोभना

शोभना


लेखक के बारे में