केरल में दो दिन से बारिश नहीं, बाढ़ के बाद अब महामारी फैलने का खतरा

केरल में दो दिन से बारिश नहीं, बाढ़ के बाद अब महामारी फैलने का खतरा

केरल में दो दिन से बारिश नहीं, बाढ़ के बाद अब महामारी फैलने का खतरा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: August 20, 2018 3:40 am IST

तिरुवनन्तपुरम केरल के दो दिन से बारिश न होने के बाद भी बाढ़ के कहर में कमी नहीं आई है, बल्कि अब संक्रामक बीमारियों के रुप में महामारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है। बारिश और बाढ़ के चलते राज्य में अब तक 370 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं राहत शिविरों में रह रहे 7 लाख से अधिक लोगों में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है

बता दें कि बीते 8 अगस्त से केरल में भयानक बाढ़ के हालात का सामना कर रहा है। इसे केरल में सदी की सबसे बड़ी त्रासदी बताई जा रही है। राज्य में 8 से 15 अगस्त के बीच सामान्य मानसून के मुकाबले 250% ज्यादा बारिश हुई है बारिश के कारण 35 बांधों के दरवाजे खोलने पड़े बांध खोलने से नदियों का जल स्तर खतरे के निशान को पार गया। राज्य में बाढ़ और भूस्खलन से बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं हजारों घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं लाखों करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। इन सबका असर केरल के पर्यटन उद्योग पर भी पड़ा है जो पूरी तरह चौपट हो गया है।

यह भी पढ़ें : डेंगू- स्कूलों को अलर्ट रहने की सलाह,छात्रों को स्कूल ड्रेस की बजाय पहनाएं पूरा शरीर ढंकने वाले कपड़े

हालांकि बाढ़ प्रभावित इलाकों में नौकाओं और हेलीकॉप्टरों से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही हैफंसे लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है एनडीआरएफ की टीमें बचाव ऑपरेशन चला रही हैंकेरल स्वास्थ्य विभाग में आपदा प्रबंधन प्रमुख अनिल वासुदेवन ने बताया कि तिरुवनंतपुरम से लगभग 250 किमी दूर अलुवा शहर में राहत शिविरों में से चिकनपॉक्स के तीन मामले सामने आए हैं इन मरीजों को राहत शिविरों से हटा कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है वासुदेवन ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग जलजनित और हवा से फैलने वाली बीमारियों से लड़ने की पूरी तैयारी में है

इधर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि केंद्र ने राज्य में किसी तरह की महामारी को रोकने 3,757 मेडिकल शिविर लगाए हैं बाढ़ का पानी घटने के साथ माहौल संक्रामक बीमारियों के अनुकूल हो जाएगा. राज्य को दैनिक निगरानी के लिए कहा गया है जिससे किसी भी प्रकोप के शुरुआती संकेतों का पता लगाया जा सके राज्य के आग्रह के तहत 90 प्रकार की दवाओं की पहली बैच सोमवार को केरल पहुंचेगी

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में