केरलम बाढ़: मुख्यमंत्री नीलांबुर पहुंचे, आपदाओं से निपटने के लिए एसओपी लागू करने का वादा

Ads

केरलम बाढ़: मुख्यमंत्री नीलांबुर पहुंचे, आपदाओं से निपटने के लिए एसओपी लागू करने का वादा

  •  
  • Publish Date - September 22, 2026 / 01:03 AM IST,
    Updated On - September 22, 2026 / 01:03 AM IST

मलप्पुरम (केरलम), 21 सितंबर (भाषा) केरलम के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने सोमवार को नीलांबूर का दौरा किया जहां कोट्टापुझा नदी में अचानक आई बाढ़ में पांच लोगों की मौत हो गई और एक महिला लापता है।

उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी अचानक आने वाली प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए जल्द मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू करेगी।

रविवार शाम टीके कॉलोनी में अचानक आई बाढ़ में छह लोग बह गए थे। तलाश अभियान में पांच लोगों के शव बरामद किए गए जबकि 26 वर्षीय स्थानीय महिला सजिता की तलाश जारी है।

निलांबुर में पत्रकारों से बात करते हुए सतीशन ने कहा कि यह घटना अचानक हुई, जबकि उस जगह पर बारिश का कोई संकेत नहीं था।

सतीशन ने बताया कि अचानक आई बाढ़ के समय लोग नदी में मौजूद थे और ऊपर की तरफ से पानी आने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्यों में मदद की।

उन्होंने कहा कि यह स्थान आधिकारिक रूप से पर्यटक स्थल नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर व्यापक प्रचार के बाद यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे हैं।

उन्होंने कहा, ‘सरकार परिवारों को हर ज़रूरी मदद देगी। बुधवार को कैबिनेट की बैठक में इस पर फ़ैसला लिया जाएगा और इसे जल्द से जल्द लागू किया जाएगा।’

भाषा राखी नेत्रपाल शोभना

शोभना