अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के बीच टेक्सास में हनुमान प्रतिमा बनी सियासी बहस का केंद्र

Ads

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के बीच टेक्सास में हनुमान प्रतिमा बनी सियासी बहस का केंद्र

  •  
  • Publish Date - September 22, 2026 / 01:06 AM IST,
    Updated On - September 22, 2026 / 01:06 AM IST

(सागर कुलकर्णी)

वॉशिंगटन, 21 सितंबर (भाषा) अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के बीच टेक्सास में भगवान हनुमान की 90 फुट ऊंची प्रतिमा राजनीतिक बहस का केंद्र बन गई है।

एक रूढ़िवादी यूट्यूबर द्वारा प्रतिमा को हटाने की मांग किए जाने के बाद हिंदू संगठनों और उनसे मिलती-जुलती सोच रखने वाले लोगों ने इसका कड़ा विरोध किया है।

शुगर लैंड स्थित ‘अष्टलक्ष्मी मंदिर’ में स्थापित प्रतिमा की अगस्त 2024 में प्राण-प्रतिष्ठा हुई थी। इसके बाद से ही यह विवाद के केंद्र में है। ईसाई रूढ़िवादी समुदाय के एक वर्ग ने इसे ‘ईसाई विरोधी’ बताया है।

यूट्यूबर जेसी ह्यूज ने मूर्ति की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, ‘वैसे, जब हम जीतेंगे, तो हम इसे गिरा देंगे।’

अमेरिकी सेना के पूर्व सैनिक रुचिर बख्शी ने ह्यूज की टिप्पणी को ‘हिंदू धर्म के खिलाफ धमकी’ करार दिया।

भाषा शुभम शोभना

शोभना