केरल अत्यधिक गरीबी से मुक्त हुआ: मुख्यमंत्री पिनराई विजयन

केरल अत्यधिक गरीबी से मुक्त हुआ: मुख्यमंत्री पिनराई विजयन

केरल अत्यधिक गरीबी से मुक्त हुआ: मुख्यमंत्री पिनराई विजयन
Modified Date: November 1, 2025 / 09:53 am IST
Published Date: November 1, 2025 9:53 am IST

तिरुवनंतपुरम, एक नवंबर (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को विधानसभा में घोषणा की कि राज्य से अत्यधिक गरीबी का उन्मूलन हो चुका है।

विजयन ने केरल के ‘पिरवी’ या स्थापना दिवस के अवसर पर बुलाए गए सदन के विशेष सत्र में यह घोषणा की।

कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने राज्य सरकार के दावे को ‘‘पूरी तरह से धोखाधड़ी’’ करार दिया और इसके विरोध में सत्र का बहिष्कार किया।

विशेष विधानसभा सत्र शुरू होते ही राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने कहा कि नियम 300 के माध्यम से मुख्यमंत्री का बयान ‘‘पूरी तरह से धोखाधड़ी’’ और सदन के नियमों की ‘‘अवमानना’’ है।

सतीशन ने कहा, ‘‘इसलिए हम इसमें शामिल नहीं हो सकते और सत्र का पूरी तरह से बहिष्कार कर रहे हैं।’’

विपक्ष ने इसके बाद ये नारे लगाते हुए सदन से बहिर्गमन किया कि यह दावा ‘‘धोखाधड़ी’’ है और यह ‘‘शर्मनाक’’ है।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि यूडीएफ जब ‘‘धोखाधड़ी’’ शब्द कहता है तो वह अपने ही व्यवहार की बात कर रहा होता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम केवल वही कहते हैं जो हम लागू कर सकते हैं। हमने जो कहा था, उसे लागू किया है। विपक्ष के नेता को यही हमारा जवाब है।’’

भाषा सिम्मी प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में