MLA Dipesh Sahu Marriage: पेट्रोल-डीजल संकट के बीच बैलगाड़ी से निकलेगी छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक की बारात, मंत्री ही नहीं सीएम साय भी होंगे शामिल
MLA Dipesh Sahu Marriage: पेट्रोल-डीजल संकट के बीच बैलगाड़ी से निकलेगी छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक की बारात, मंत्री ही नहीं सीएम साय भी होंगे शामिल
MLA Dipesh Sahu Marriage: पेट्रोल-डीजल संकट के बीच बैलगाड़ी से निकलेगी छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक की बारात, मंत्री ही नहीं सीएम साय भी होंगे शामिल
- दीपेश साहू 31 मई को सामूहिक विवाह समारोह में सात फेरे लेंगे
- विधायक अपनी बारात बैलगाड़ी से लेकर जाएंगे
- सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 24 अन्य जोड़े भी विवाह बंधन में बंधेंगे
बेमेतरा: MLA Dipesh Sahu Marriage शादी एक ही बार होती है, इसलिए सभी शौक पूरा कर लो…ये बात तो आपने सुनी ही होगी और होता भी है। शादी को यादगार बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन हर एक जतन करते हैं। ज्वेलरी से लेकर कपड़े तक दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे की पसंद से खरीदते हैं और कोशिश करते हैं ये सबसे यूनिक हो। वैसे कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो सिर्फ दिखावे के लिए तामझाम करते हैं, लेकिन इस बीच छत्तीसगढ़ के एक विधायक ने तामझाम से दूर सादगी से सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शादी करने का फैसला किया है।
बिना कोई तामझाम के लेंगे सात फेरे
MLA Dipesh Sahu Marriage दरअसल हम बात कर रहे हैं बेमेतरा विधायक दीपेश साहू की जो 31 मई को अपनी मंगेतर के साथ सात फेरे लेंगे। बताया जा रहा है कि दीपेश साहू अपनी शादी बेहद की पुरानी परंपराओं और रीति रिवाजों के साथ करेंगे। इतना ही नहीं दीपेश साहू बैलगाड़ी से अपनी बारात लेकर गांव से निकलेंगे। बता दें कि विधायक साहू का ये फैसला इस महंगाई और पेट्रोल-डीजल की किल्लत के बीच बेहद चर्चा का विषय बना हुआ है।
24 जोड़े के साथ सामूहिक रूप से करेंगे शादी
सामूहिक विवाह में विधायक के साथ-साथ 24 जोड़े सामूहिक रूप से शादी करेंगे। इसकी तैयारी जिला प्रशासन कर रहा है। इस शादी में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल होंगे। उनके साथ ही प्रदेश के कई मंत्री और विधायकों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
बैलगाड़ी से जाएंगे बारात
इसी कड़ी में विधायक दीपेश साहू ने कहा कि यह शादी बहुत सादगी और परंपरा से होगी जिसमें बैलगाड़ी से बारात वही सभी परंपरा बेसिक स्कूल मैदान में सात फेरों के साथ सम्पन्न होगी। अपनी शादी को बहुत समय पूर्व सोच रखा था कि पुरानी परंपरा के साथ करूंगा। पूरे प्रदेश में यह पहला शादी होगा कि किसी विधायक ने सामूहिक विवाह में शादी किया जिसमे मुख्यमंत्री सहित मंत्री, विधायक भी आशीर्वाद देने पहुंचेंगे साथ मित्र गण एवं कार्यकर्ताओं भी शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें
- HDFC Bank Share News: 45 करोड़ रुपये विवाद के बीच HDFC बैंक का चौंकाने वाला फैसला! अचानक बांटे 13 लाख से ज्यादा शेयर, आखिर किसे दिए गए इतने बड़े शेयर?
- Bharat Dynamics Share Price: Q4 रिजल्ट के बाद डिफेंस शेयर में भूचाल! कंपनी का शेयर अचानक 8% गिरा, एक्सपर्ट्स ने घटाया टारगेट, निवेशकों में बढ़ी बेचैनी
- Giribala Singh CBI Remand : जिस कोर्ट में कभी सुनाती थीं फैसले, आज उसी कटघरे में खड़ी दिखीं गिरिबाला! CBI की मांग कोर्ट ने की पूरी, मां-बेटे की रिमांड पांच दिनों के लिए बढ़ी

Facebook


