केरलम: सरकार ने एशियाई खेलों के पदक विजेताओं के लिए नकद पुरस्कारों की घोषणा की
केरलम: सरकार ने एशियाई खेलों के पदक विजेताओं के लिए नकद पुरस्कारों की घोषणा की
तिरुवनंतपुरम, आठ सितंबर (भाषा) केरलम के खेल मंत्री ओ. जे. जनीश ने मंगलवार को एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों के लिए 50 लाख रुपये, रजत पदक विजेताओं के लिए 30 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेताओं के लिए 20 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की।
जनीश ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एशियाई खेलों में हिस्सा लेने वाले राज्य के सभी खिलाड़ियों को अग्रिम रूप से एक लाख रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने पदक विजेता खिलाड़ियों के प्रशिक्षकों के लिए भी नकद प्रोत्साहन की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी के कोच को पांच लाख रुपये, रजत पदक विजेता के कोच को तीन लाख रुपये और कांस्य पदक विजेता के कोच को दो लाख रुपये दिए जाएंगे।
जनीश ने कहा कि अतीत में केरल में इस तरह की प्रतियोगिताओं के विजेताओं के लिए नकद पुरस्कारों की घोषणा में देरी होती रही है।
उन्होंने कहा कि इस बार प्रोत्साहन राशि की घोषणा पहले ही कर दी गई है।
भाषा जितेंद्र दिलीप
दिलीप

Facebook


