केरल सरकार ने सिल्वरलाइन परियोजना रद्द करने का फैसला किया : मुख्यमंत्री सतीशन

Ads

केरल सरकार ने सिल्वरलाइन परियोजना रद्द करने का फैसला किया : मुख्यमंत्री सतीशन

  •  
  • Publish Date - May 20, 2026 / 12:19 PM IST,
    Updated On - May 20, 2026 / 12:19 PM IST

तिरुवनंतपुरम, 20 मई (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार ने सिल्वरलाइन हाई-स्पीड रेल परियोजना को रद्द करने का फैसला किया है।

यह पिछली वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना थी।

सतीशन ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण से संबंधित अधिसूचनाएं वापस ले ली जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने उनकी अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के बाद कहा कि सरकार सिल्वरलाइन परियोजना का विरोध करने वालों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को वापस लेने की सिफारिश भी करेगी। हालांकि यह अदालत के निर्णय के अधीन होगा।

सतीशन ने कहा कि मंत्रिमंडल ने लोक सेवा आयोग की रैंक सूचियों की वैधता 30 नवंबर तक बढ़ाने का भी फैसला किया है, क्योंकि चुनाव अवधि के दौरान बमुश्किल ही कोई नियुक्ति हुई।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा