केरल उच्च न्यायालय ने ‘द केरल स्टोरी 2-गोज़ बियॉन्ड’ की रिलीज पर रोक लगाई
केरल उच्च न्यायालय ने ‘द केरल स्टोरी 2-गोज़ बियॉन्ड’ की रिलीज पर रोक लगाई
कोच्चि, 26 फरवरी (भाषा) केरल उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज़ बियॉन्ड’ की रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी और कहा कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि फिल्म को प्रमाणित करते समय सेंसर बोर्ड ने विवेक का इस्तेमाल नहीं किया है।
न्यायमूर्ति बेचू कुरियन थॉमस ने फिल्म की रिलीज को चुनौती देने वाली दो याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया।
फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होने वाली थी।
अदालत ने अपने आदेश में यह भी कहा कि कोई फिल्म सामाजिक सद्भाव को भंग नहीं करे, यह सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया गया।
भाषा सुरभि मनीषा
मनीषा

Facebook


