केरल ने एआई युग में छात्रों की सुरक्षा के लिए साइबर सुरक्षा प्रोटोकॉल पेश किया

Ads

केरल ने एआई युग में छात्रों की सुरक्षा के लिए साइबर सुरक्षा प्रोटोकॉल पेश किया

  •  
  • Publish Date - March 8, 2026 / 09:48 AM IST,
    Updated On - March 8, 2026 / 09:48 AM IST

तिरुवनंतपुरम, आठ मार्च (भाषा) ‘केरल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड टेक्नोलॉजी फॉर एजुकेशन’ (केआईटीई) ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) युग की जटिलताओं को सुलझाने के लिए ‘साइबर सुरक्षा प्रोटोकॉल 2026’ प्रकाशित किया है।

केआईटीई राज्य सरकार के सामान्य शिक्षा विभाग की प्रौद्योगिकी शाखा है।

रविवार को एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ‘साइबर सुरक्षा प्रोटोकॉल 2026’ केरल की सरकारी स्कूल प्रणाली में छात्रों के लिए एक सुरक्षित डिजिटल शिक्षा वातावरण और मजबूत साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन किया गया है।

बयान में कहा गया है कि यह प्रोटोकॉल उभरती हुई एआई चुनौतियों और साइबर अपराधों का बारीकी से विश्लेषण करने के बाद विकसित किया गया है और मौजूदा कानूनी मानकों के अनुरूप है।

केआईटीई के सीईओ के. अनवर सादत ने कहा कि इस पहल में 13 प्रमुख उद्देश्यों को शामिल किया गया है जिनमें जनरेटिव एआई के साथ-साथ गोपनीय डेटा साझा करने के जोखिमों के बारे में जागरूकता बढ़ाना, डिजिटल सामग्री के प्रति समीक्षात्मक सोच को बढ़ावा देना, गलत सूचना की पहचान करना आदि शामिल हैं।

भाषा जोहेब सिम्मी

सिम्मी